आसनसोल :लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन और पवित्र अवसर पर आज नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 76 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से एक भव्य और प्रेरणादायक सेवा सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पूरे सेवा कार्य का नेतृत्व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रुति चौधरी द्वारा किया गया, जिनकी पहल से छठव्रतियों और जरूरतमंद महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।

100 से अधिक महिलाओं को मिला पूजन सामग्री और उपहार का लाभ
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की 100 से अधिक महिलाओं और जरूरतमंद लोगों के बीच उपहारस्वरूप शॉल, मिष्ठान और विशेष सिंदूर किट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि महापर्व के इस उल्लासपूर्ण माहौल में हर परिवार और हर जरूरतमंद तक खुशियां पहुंचाई जा सकें।

आसपास के वार्डों से भी पहुंचीं महिलाएं, किसी को नहीं किया गया निराश
कार्यक्रम के दौरान केवल वार्ड 76 ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों जैसे वार्ड 81 और अन्य वार्डाें से भी बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग पहुंचे। आयोजकों की संवेदनशीलता का परिचय देते हुए यह स्पष्ट किया गया कि जो लोग दूर-दराज से सूचना पाकर पहुंचे हैं, उन्हें निराश नहीं किया जाएगा।









