
Author: Asansol Samachar




श्री पंकज यादव ने संभाला आसनसोल मंडल के नए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) का कार्यभार
October 29, 2026
No Comments
Read More »

आसनसोल उत्तर में जमीन विवाद का सच, विधायक के सामने बनी ‘मनगढ़ंत कहानी’ का बड़ा पर्दाफाश!
October 26, 2026
No Comments
Read More »




आसनसोल जीटी रोड: भारी भीड़ के बावजूद बंद रही स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे में अखाड़ा और विजया दशमी उत्सव
October 21, 2026
No Comments
Read More »

आसनसोल में दुर्गा पूजा की खुशियों के बीच अवैध वसूली का काला साया: कल्याणपुर हाउसिंग में पार्किंग के नाम पर जनता की जेब पर डाका आसनसोल: त्योहारों का मौसम जहाँ एक तरफ लोगों के जीवन में उमंग और उल्लास लेकर आता है, वहीं दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के कारण यह आम जनता के लिए पीड़ा का सबब बन जाता है. उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कल्याणपुर हाउसिंग (K. Sector, Kalyanpur Housing, Asansol – 5) में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर कुछ ऐसा ही दर्दनाक और झकझोर देने वाला मंज़र देखने को मिल रहा है। पूजा पंडालों में माँ दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ती भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की आस्था का फायदा उठाते हुए, वहाँ सरेआम अवैध वसूली का नंगा नाच चल रहा है। स्थिति यह है कि ‘नवा चेतना के. सेक्टर पूजा कमेटी’ के नाम पर छपे पर्चों के जरिए चार पहिया वाहनों (Four Wheeler Parking) की पार्किंग के नाम पर जबरन ₹100 वसूले जा रहे हैं। जनता का दर्द और सवाल आस्था के नाम पर लूट: जहाँ एक ओर आम लोग और श्रद्धालु माँ दुर्गा के दर्शन के लिए पूरी श्रद्धा के साथ पहुँच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्किंग के नाम पर उनकी जेब पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की खामोशी: यह सब कुछ कथित तौर पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन सब कुछ देखकर भी सब खामोश बैठे हैं। खोखले दावे: टीवी के परदे और मंचों से सिर्फ यह आश्वासन दिया जाता है कि अवैध वसूली नहीं चलेगी, लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है, जहाँ आम जनता पिस रही है। त्योहार के इन दिनों में जब हर दिल में खुशी होनी चाहिए, इस तरह की जबरन वसूली ने आम जनता के मन को झकझोर कर रख दिया है। क्या जनता की इस पुकार को सुनने वाला कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी या नेता आगे आएगा?
October 17, 2026
No Comments
Read More »