आसनसोल: आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित मंगू साहू मोड़ इन दिनों एक बड़े घोटाले और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इलाके में एक लड्डू विक्रेता द्वारा एनजीओ (NGO) की आड़ में अवैध वसूली और काले धन को सफेद करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय है कि आखिर एक साधारण लड्डू बेचने वाला इतनी बड़ी आलीशान इमारत का मालिक कैसे बन गया और उसकी पूजा सामग्री की दुकान के पीछे असल खेल क्या चल रहा है।
‘राधे-राधे’ से शुरू हुआ खेल, अब एनजीओ बना वसूली का जरिया
सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, इस इलाके में पहले ‘राधे-राधे’ के नाम पर अवैध वसूली का खेल चलाया जाता था, जिसका खुलासा पहले भी हम ने मीडिया द्वारा किया गया था। आरोप है कि उसी एनजीओ से जुड़े एक सदस्य ने बाद में अपनी राहें अलग कर लीं और अब खुद एक नया खेल शुरू कर दिया
अलग हुए सदस्य ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि इस प्रकार के एनजीओ के जरिए अवैध धंधा चलाने का एक खास पैटर्न होता है:
कार्यक्रम का आयोजन: सबसे पहले किसी बड़े प्रोग्राम या इवेंट का आयोजन किया जाता है।
अतिथियों का जुगाड़: इस आयोजन के लिए रसूखदार अतिथियों (Guests) को प्रबंधित किया जाता है।
ब्लैक को व्हाइट करना: वसूली की गई इस अवैध रकम को एनजीओ के बैंक खातों में जमा कराकर काले धन को सफेद किया जाता है।
राजनीतिक संरक्षण और दो-दो एनजीओ का संचालन
चर्चा इस बात की भी जोरों पर है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासनकाल में स्थानीय नेताओं के साथ सांठगांठ बनाकर एक नहीं बल्कि दो-दो एनजीओ धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। आरोप है कि इन एनजीओ के जरिए आम जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा है और राजनीतिक संरक्षण के बल पर यह पूरा काला कारोबार फल-फूल रहा है। सत्ता बदलने के बावजूद भी फलफल रहा है। किसके भरोसे यह खेल चल रही है।
कल तक जो लोग ‘राधे-राधे’ के नाम पर वसूली करते थे, आज वही लोग एनजीओ की आड़ में अपनी तिजोरियां भर रहे हैं।
बड़े खुलासे की तैयारी में ‘आसनसोल समाचार’
क्या आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एनजीओ की आड़ में चल रहा यह अवैध वसूली का खेल यूं ही बेखौफ जारी रहेगा या प्रशासन इस पर लगाम कसेगा? यह एक बड़ा सवाल है।
‘आसनसोल समाचार’ इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। जल्द ही इस लड्डू बेचने वाले के काले खेल और उसकी आलीशान इमारत के पीछे की सच्चाई का पर्दाफाश ‘आसनसोल समाचार’ के माध्यम से जनता के साम ने किया जाएगा।







