
जुए के खेल का भंडाफोड़ करने पर ‘आसनसोल समाचार’ की आवाज़ दबाने की कोशिश? फेसबुक पर वीडियो ब्लॉक, उज्ज्वल और कार्तिक पर उठे गंभीर सवाल
आसनसोल जुए के अड्डों के खुलासे से हड़कंप, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की साख दांव पर बराबनी विधानसभा क्षेत्र में खुलेआम चल रहे अवैध जुए के कारोबार का पर्दाफाश कर ‘आसनसोल समाचार’ ने न केवल इस काले धंधे की जड़ें हिला दी हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था और राजनीतिक संरक्षण पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित होने के बाद जहां एक ओर जुआ माफियाओं और उनके कथित संरक्षकों में बौखलाहट देखी जा रही है, वहीं




























