बाल दिवस पर कांग्रेस जनों ने चाचा नेहरू को किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

आसनसोल: देश के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आसनसोल (जीटी रोड ट्रैफिक मोड़ के निकट) में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत “पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे” के गगनभेदी नारों के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे वक्ताओं ने देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में नेहरू जी के अमूल्य योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि चाचा नेहरू के विचार आज भी देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रासंगिक हैं।

इन गणमान्य लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन:

कार्यक्रम के दौरान एक-एक कर सभी प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सामाजिक से जुड़े शाहिद परवेज, शाह आलम खान, इजाज़, दानिश, मलय मंडल सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Traffic Tail