आसनसोल विजयादशमी के पावन पर्व पर आसनसोल के मुर्ग़ासोल क्षेत्र में मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ. इस विसर्जन यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला.

परंपरागत बाजों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया. इस आयोजन का मुख्य आकर्षण, जिन्होंने पूरे जोश के साथ ढोल बजाकर उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया, जिसमें युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर साथ दिया.

महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक उल्लास के साथ मां को अश्रुपूर्ण नेत्रों और भारी मन से विदाई दी, साथ ही अगले बरस फिर आने का आह्वान किया. इस प्रकार आपसी भाईचारे और भक्तिमय माहौल के बीच मुर्ग़ासोल में मां की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण और धूमधाम से पूरा हुआ.







