शर्मनाक! आसनसोल में पीएम मोदी की मूर्ति गढ़ने वाले राष्ट्रीय कलाकार की हवेली बनी ‘जंगल महल’, स्टेट बैंक के पास बदहाली की भेंट चढ़ी कला!

आसनसोल से एक बेहद चौंकाने वाला और आंखें खोल देने वाला मामला सामने आया है। बर्नपुर में स्टेट बैंक के करीब और ठीक अपोजिट दिशा में स्थित वह ऐतिहासिक इमारत आज बदहाली के आंसू रो रही है, जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्ति गढ़ने वाले हुनरमंद कलाकार की कर्मस्थली है।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि इस इमारत के गेट और आसपास का इलाका किस तरह झाड़ियों, गंदगी और उपेक्षा का शिकार हो चुका है। जिस कलाकार ने अपने हाथों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य विशिष्ट हस्तियों की जीवंत प्रतिमाएं तैयार कीं, आज वही कलाकार और उसका कला-भवन प्रशासनिक लाचारी के कारण बदहाल स्थिति में रहने को मजबूर है।

स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि स्टेट बैंक के इतने प्रमुख और व्यस्त इलाके के करीब होने के बावजूद इस भवन की यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। न तो नगर निगम के सफाई कर्मी यहां सफाई के लिए पहुंचते हैं और न ही स्थानीय नेताओं का ध्यान इस ओर आकर्षित हो रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या कला और कलाकारों का सम्मान सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है?

Leave a Comment

Traffic Tail