शबाना एकेडमी द्वारा पायल मल्टी प्लाजा में आयोजित हुआ भव्य केक मेकिंग कॉम्पिटिशन और वर्कशॉप, युवाओं ने हुनर का किया शानदार प्रदर्शन

आसनसोल: आसनसोल के पायल मल्टी प्लाजा में आज ‘शबाना एकेडमी’ की ओर से एक विशेष और प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कौशल विकास को बढ़ावा देने वाली इस एकेडमी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के नौजवान युवक-युवतियों ने भारी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘केक मेकिंग कॉम्पिटिशन’ और ‘1 डे वर्कशॉप’ रहा। प्रतियोगिता के दौरान उत्साही युवाओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक बेहतरीन और सुंदर केक बनाकर प्रस्तुत किए।

स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में 

आयोजकों ने बताया कि इस एकेडमी का उद्देश्य सिर्फ बेकिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई अन्य प्रकार के वोकेशनल और स्किल कोर्सेज भी उपलब्ध कराती है। ‘शबाना एकेडमी’ (आजाद नगर, नूरी मस्जिद के पास, बर्नपुर, आसनसोल) के बैनर तले एक ही छत के नीचे कई कोर्स संचालित किए जाते हैं: ,मेकअप आर्टिस्ट ,सिलाई और डिजाइनिंग , नैल एक्सटेंशन , ओचॉकलेट और आइसक्रीम मेकिंग , ब्यूटीशियन कोर्स , बेकिंग और पिज्जा मेकिंग , इंटरनेशनल डेसर्ट कोर्सेज सिखाया जाता है।

यह  प्रमाणित और सरकार द्वारा रजिस्टर्ड है, जो यहां के प्रशिक्षण की गुणवत्ता को पुख्ता करता है। इस तरह के आयोजनों से स्थानीय युवक-युवतियों में हुनर सीखने और अपने पैरों पर खड़े होने की ललक साफ देखने को मिल रही है, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Leave a Comment

Traffic Tail