नियामतपुर में अवैध निर्माण और 2 लाख की रिश्वत के दावे पर गरमाई राजनीति, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

कुल्टी: कुल्टी के नियामतपुर क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे कथित अवैध निर्माण (Site Enquiry for illegal construction, DISHA, Neamatpur) को लेकर प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार खबरें सामने आने के बावजूद नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होना कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

 

फेसबुक कमेंट में 2 लाख रुपये देने का दावा

मामला तब और गंभीर हो गया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ‘आसनसोल समाचार’ के एक वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर (Shneha Roy) द्वारा यह सार्वजनिक रूप से लिखा गया— “aami 2lakh diye chi trpore Ami ghor kote pare chi” (यानी, मैंने 2 लाख दिए हैं, इसलिए मैं घर बना पा रही हूं)। इस तरह के खुलासे के बाद क्षेत्र के लोगों में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर वह कौन सा इंजीनियर या अधिकारी है, जिसे यह रकम पहुंचाई गई है और किसकी शह पर यह अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है।

 

अग्निमित्र पॉल की चेतावनी और प्रशासनिक मौन

स्थानीय स्तर पर नेताओं और जनप्रतिनिधियों के कड़े बयानों के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्रवाई न होना लोगों को असमंजस में डाल रहा है। आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्र पॉल पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी हैं कि किसी भी प्रकार के अवैध कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, फिर भी जिम्मेदार महकमे का इस तरह खामोश रहना मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

कार्रवाई न होने से बढ़ रहा संशय

एक तरफ जहां नियामतपुर में अवैध निर्माण से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नगर निगम के कमिश्नर और स्थानीय प्रशासन की चुप्‍पी ने जनता के बीच रोष पैदा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि इस सनसनीखेज खुलासे और वायरल कमेंट के बाद नगर निगम प्रशासन क्या कदम उठाता है या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबी रह जाती है।

Leave a Comment

Traffic Tail