आसनसोल: श्री गणेश पूजा के पवित्र अवसर पर आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने आसनसोल के नवायुवक संघ, वार्ड नंबर 23 के श्री गणेश पूजा समारोह में शामिल होकर अपार आनंद की अनुभूति व्यक्त की। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और बप्पा का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पूरे आसनसोल में जिस प्रकार गणेश पूजा का भव्य और आनंदमय माहौल देखने को मिल रहा है, वह बेहद सराहनीय है।

उन्होंने आयोजनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ मौजूद भक्ति और उत्सव के सुंदर वातावरण के साथ-साथ लोगों का हार्दिक प्रेम और उत्साह से भरा यह आयोजन वास्तव में मन को छू लेने वाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे अद्भुत और जीवंत आयोजन का हिस्सा बनकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई है।

समारोह के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय धुनों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया और स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति ने इस उत्सव के उल्लास को और अधिक बढ़ा दिया।








