जानलेवा गड्ढे या मौत के कुएं? आसनसोल की बदहाल सड़कों पर कभी भी जा सकती है किसी की जान!

आसनसोल: आसनसोल के पांच फूल से लेकर जुबली मोड़ तक की मुख्य सड़क की हालत इतनी ज्यादा खस्ता हो चुकी है कि इसे सड़क कहना सड़क का अपमान है। जलभराव और गहरे-गहरे गड्ढों के कारण यह रास्ता पूरी तरह से जानलेवा खड्डों में तब्दील हो चुका है।

हालत यह है कि यहां आए दिन गाड़ियां पलट रही हैं और लोगों का चलना तक मुहाल हो गया है। स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं का कहना है कि स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

जनता के बढ़ते आक्रोश और मीडिया के दबाव के बाद आखिरकार प्रशासन और इंजीनियरों की नींद टूटी है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने टूटी हुई सड़कों का जायजा लिया है और जल्द से जल्द गड्ढों को भरकर सड़क की मरम्मत करने का सख्त निर्देश दिया है।

Leave a Comment

Traffic Tail