बंगाली समाज के अपमान का आरोप: कांग्रेस ने आसनसोल में दर्ज कराई शिकायत, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ फूंक पुतला

आसनसोल: पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रसंजीत पुइतंडी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आसनसोल दक्षिण पुलिस स्टेशन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि धीरेंद्र शास्त्री ने बंगाल और बंगाली समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे स्थानीय लोगों और बंगाली संस्कृति की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

​इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप एक बैनर पर चप्पलों से वार किया और जमकर नारेबाजी की। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत (FIR) दर्ज कराने के लिए पत्र भी सौंपा गया है, जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

​कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बंगाल की संस्कृति और यहां के त्योहारों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस मामले में उचित कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

Traffic Tail