बैंक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: 5-डे वीक और अन्य मांगों को लेकर आसनसोल में UFBU के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन

आसनसोल: देशभर के बैंक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और मुख्य रूप से ‘5-डे वीक’ (सप्ताह में 5 दिन काम) को अधिकार के रूप में लागू करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आसनसोल में बैंक कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया।

प्रमुख माँगे और नारे

प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर उनकी मुख्य माँगे और नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख बातें इस प्रकार रहीं:

5-डे वीक हमारी जिद नहीं, अधिकार है: कर्मचारियों का साफ कहना था कि 5 दिन का कार्य सप्ताह कोई विशेषाधिकार नहीं बल्कि उनका जायज अधिकार है।

हड़ताल के नारे: प्रदर्शन स्थल पर “इंकलाब जिंदाबाद”, “जिंदाबाद, जिंदाबाद, UFBU जिंदाबाद” और “गर्व से कहो, हम हड़ताल पर हैं” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

तख्तियों पर लिखे संदेशों के जरिए सरक और बैंकिंग सेक्टर की नीतियों पर सवाल उठाए गए और कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।

बड़ी संख्या में शामिल हुए महिला और पुरुष कर्मचारी

इस विरोध प्रदर्शन में महिला बैंक कर्मियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और आगे बढ़कर नेतृत्व किया। हाथों में बैनर, तख्तियां और नारे लगाते हुए कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। प्रदर्शन में शामिल वक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Comment

Traffic Tail