आसनसोल में एबीवीपी ने खाकी और अवाम के बीच बांधी भाईचारे की डोर, थानों से लेकर कचहरी तक मना रक्षाबंधन

आसनसोल: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) आसनसोल इकाई की ओर से प्रशासन और आम जनता के बीच रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने दक्षिण थाना, उत्तर थाना, फायर ब्रिगेड, न्यायालय परिसर और 7वीं बटालियन पहुंचकर पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों को राखी बांधी तथा देश और समाज की सुरक्षा का संकल्प लिया।

नगर विस्तारक ऋषु सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्रों के हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी हमेशा आगे रहती है। वहीं जिला संयोजक ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि समाज का प्रत्येक नागरिक हमारा परिवार है और उनके सुख-दुख में ABVP हमेशा तत्पर खड़ी मिलेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजना कुमारी, हिया यादव, रिमझिम भंडारी, आयुष तिवारी, श्री प्रकाश मिश्रा, प्रिंस, आकाश चौधरी और प्रियांशु दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Traffic Tail